नवी मुंबई। नवी मुंबई में 10 रुपए के लिए नॉट की बजाय सिक्का दिए जाने पर गुस्साए एक यात्री ने बस कंडक्टर को चाकू घोप दिया। हैरान कर देने वाले इस मामले में कंडक्टर भूरी तरह लहूलुहान हो गया। पुलिस के मुताबिक नवी मुंबई म्युनिसिपल ट्रांसपोर्ट की बस में रामेश्वर इप्पर से 34 वर्षीय तन्मय कवठेकर ने 10 रुपए के सिक्के की बजाय नॉट देने के लिए कहा था, लेकिन कंडक्टर ने मना कर दिया। इसी से गुस्साए तन्मय ने चलती बस में कंडक्टर को चाकू मार दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पनवेल पुलिस थाने में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी अजय कुमार लागडे ने कहा कि घायल कंडक्टर का नवी मुंबई में एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना ओल्ड पनवेल पर रात को करीब साढ़े 10 बजे हुई। आरोपी यात्री कोपरखेरने से पनवेल जा रहा था। उसने कंडक्टर को 20 रुपए दिए। कंडक्टर ने 10 रुपए का टिकिट देकर 10 का सिक्का वापस दे दिया। इस पर तन्मय ने सिक्का लेने से मना कर दिया और कंडक्टर से नोट मागाकंडक्टर ने मना कर दिया तो तन्मय को गुस्सा आ गया। इसी बीच तन्मय ने अपनी जेब से चाकू निकाला और कंडक्टर के गले और छाती पर हमला कर दिया। इसके बाद सहयात्रियों ने उसे दबोच लिया और पुलिस इसके दिया और कंडक्टर से नोट मागाकंडक्टर ने मना कर दिया तो तन्मय को गुस्सा आ गया। इसी बीच तन्मय ने अपनी जेब से चाकू निकाला और कंडक्टर के गले और छाती पर हमला कर दिया। इसके बाद सहयात्रियों ने उसे दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी पनवेल के साई नगर का रहनेवाला है। इसके पहले बस कंडक्टर से खुल्ले पैसे के विवाद को लेकर गिरफ्तार किया जा चुका है। वह नशे का आदि है और अलग अलग थानों में मामला दर्ज है
चलती बस में कंडक्टर को चाक से किया वार