शिलफाटा की यातायात जाम समस्या से जल्द मिलेगी मुक्ति

मुंब्रा के भारत गियर से डायघर के बीच बोगदा जाएगा जिसका 20 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। इस कार्य को पहाड से पत्थरों को फोडकर किया जा रहा है। ऐसी जानकारी पर्यवेक्षक अभियंता ने दी है। इस मार्ग पर कुछ पुल भी बनाए जाएंगे जिससे विलंब नही होगा और अतिशीघ्र कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। अभियंता ने बताया कि इस मार्ग को बनाने में काफी अडचने आ रही है। क्योंकि पत्थर बहुत कठौर है। साथ ही नैसगिक व टेक्निकल भी सामने आ रही है। लेकिन इसका कारगर रास्ता निकाल कर कार्य को पूर्ण किया जा रहा है। निबौध रूप से रास्ते का कार्य हो सके इस लिए पहले बोगदे का निर्माण किया जा रहा है। एमएमआरडीए क्षेत्र में 2031 तक जनसंख्या 34 प्रतिशत बढोतरी होगी ऐसा अनुमान है। दिन व दिन गाडियों की संख्या में वृद्धि हो रही है। जिससे आनेवाले समय मे सडको का नेटवर्क सुचारू होना जरूरी है। मुंबई से बाहर निकलने तथा आने के लिए चार रास्ते हैं। जिसमे एरोली दहिसर, वाशी व भिवंडी है। आने वाले समय को ध्यान में रखते हुए प्राधिकरण ने नाहुर से बदलापुर तक 33.8 किमी का 10 लेन का रास्ता प्रस्तावित किया है। जिसमे मुंबई से आने जाने के लिए एक नया विकल्प मिल सकेगा।